देश दुनिया

गया: ट्रक की चपेट में आने से हुई युवती की मौत, साथी फरार, 4 जून को थी शादी|a girl died in an accident between bike and truck in gaya bihar nodtg | gaya – News in Hindi

गया: ट्रक की चपेट में आने से हुई युवती की मौत, साथी फरार, 4 जून को थी शादी

गया में ट्रक की चपेट में आने से हुई युवती की मौत (फाइल फोटो)

मृतका के पिता ने बताया कि वह ऑटो चालक (Auto Driver) हैं और जैसे तैसे जुगाड़ कर अपनी बेटी को पढ़ा रहे थे.

गया. बिहार के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित बाईपास के पास शनिवार को एक बाइक और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई जबकि बाइक चालक को हल्की चोटें आई हैं. युवती की मौत के बाद ट्रक चालक को मौके से फरार हो ही गया, वहीं बाइक सवार युवक भी वहां से भाग निकला. हादसा होते ही कई लोग वहां एकत्र हो गये और उन्होंने पुलिस को इस बाबत सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल हॉस्पिटल भिजवा दिया है और फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान मनोरमा कुमारी के रूप में हुई जो कि मोहनपुर थाना के सिमरिया गांव की रहने वाली थी. वह गया शहर में एक किराए के मकान में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही थी. मृतका अपने ही गांव के एक युवक के साथ अपने घर जा रही थी. लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

ऑटो ड्राइवर हैं मृतका के पिता
मृतका के पिता रमेश रजक ने बताया, ‘मेरी बेटी गया में रहकर एक किराए के मकान में 1 साल से पढ़ रही थी. उसकी 27 मई को शादी के चलते तिलक किया जाना था. इसी के लिये वह अपने गांव के एक युवक के साथ बाइक में घर आ रही थी.’ उन्होंने बताया कि हम ऑटो चालक हैं और जैसे तैसे जुगाड़ कर अपनी बेटी को पढ़ा रहे थे. वहीं विष्णुपद थाना अध्यक्ष उदय शंकर ने बताया फरार युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. और उस ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है.ये भी पढ़ें: बेगूसराय: LOCKDOWN में छिप-छिप कर मिलता था प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों ने देखा तो करवा दी शादी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए गया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 2, 2020, 8:38 PM IST



Source link

Related Articles

Back to top button