छत्तीसगढ़

जिले के 22 हजार से ज्यादा बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क 1 किलो चना

जिले के 22 हजार से ज्यादा बीपीएल परिवारों को मिलेगा निःशुल्क 1 किलो चना
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
– कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम के प्रबंधन अंतर्गत राहत देने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड के 22099 बीपीएल परिवारों को माह अप्रैल से जून 2020 का तक 1-1 किलो चना निःशुल्क दिया जायेगा। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जिले के बीपीएल परिवारों के राशनकार्डधारियों को चना वितरण में परेशानी न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समयपूर्ण करने के निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिले में संचालित सभी उचित मूल्य दुकानों में बैनर और ग्राम पंचायतों में मुनादी तथा अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने कहा है।   
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button