Uncategorized

Dr. Manmohan Singh Passed Away : पूर्व पीएम के निधन पर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीएम ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

Dr. Manmohan Singh Passed Away। Image Credit: X Handle

नई दिल्ली। Dr. Manmohan Singh Passed Away : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता और मशहूर अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। डॉ. सिंह ने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे। आज शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री थे। वह जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी के बाद चौथे सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री थे। मनमोहन सिंह भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। वहीं पीएम के निधन पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दुख जताया है।

Read More: Svamitva Yojana: पीएम मोदी कल 57 लाख अधिकार अभिलेख का करेंगे वितरण, 17 जिलों में ग्रामीण आबादी वाले रहवासियों को मिलेगा मालिकाना हक

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। आरबीआई के गवर्नर, देश के वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे दायित्व को निभाते हुए उन्होंने अपनी कुशल और दूरदर्शी नीतियों से देश की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की और विभिन्न चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया। देश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ।।ॐ शांति।।

 

 

Dr. Manmohan Singh Passed Away :  पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button