Uncategorized

भाटापारा स्टेशन में महंत का जोशीला स्वागत

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ भाटापारा- विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत दो फरवरी को रायपुर से बिलासपुर की ओर संपर्क क्रांति ट्रेन से प्रवास पर थे। यात्रा के दौरान भाटापारा स्टेशन में समस्त कांग्रेसी जन ने उनका भव्य स्वागत किया तथा भाटापारा के संबंध को लेकर संगठन की जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं ने महंत का पुष्पहार से स्वागत किया। महंत से भेंट करने महामंत्री पिव अधिवक्ता विमल मानिकपुरी व मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिलाध्यक्ष सत्यजीत शेंडे के नेतृत्व में स्वागत करने वाले प्रमुख रूप से नारायण साहू, पूरन सिंह चौहान, दीपक टिहकरिया, सेवादल अध्यक्ष विनोद यदु, पिव अध्यक्ष मुनींद्र साहू, रविन्द्र शर्मा, रिखी यादव, नरेंद्र ध्रुव, ग्रामीण अध्यक्ष सेवादल संतोष कुर्रे, अमित फिलिप आदि उपस्थित थे।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button