सौंदर्य

आपके नाखूनों पर भी है आधा सफेद चांद, तो इसके एक नहीं कई हैं मायने, सामुद्रिक शास्त्र से जानें महत्व

आप अपने हाथ के नाखूनों को ध्यान से देखेंगे तो नाखून के जड़ वाले हिस्से में आधा सफेद चांद दिखाई देगा. यदि आपके हाथ में ऐसा नहीं है तो आप किसी और के हाथ में देख सकते हैं. विज्ञान की भाषा में इस सफेद आधे चांद को लुनुला कहा जाता है, जिसका आपकी सेहत से संंबंध होता है. लेकिन हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र में इसके अलग ही मायने होते हैं.

नाखून पर आधा सफेद चांद का महत्व

ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखून पर आधा सफेद चांद नीचे की ओर दिखाई देता है, लेकिन 3 महीने में ऊपर की ओर चला जाता है. इसे शुभ संकेत माना जाता है. य​ह किसी शुभ घटना के होने के बारे में संकेत करता है.

ज्योतिषाचार्य राजीव कौशिक के अनुसार, यदि आपके किसी एक अंगुली में नाखून के नीचले हिस्से में यह सफेद आधा चंद्रमा दिखाई देता है तो यह शुभ होता है.

यदि हाथ के सभी अंगुलियों में यह सफेद आधा चंद्रमा दिखाई देता है तो यह सौभाग्य और अच्छी सेहत का प्रतीक है.

यदि आधा चंद्रमा आपके नाखून के निचले हिस्से में काफी छोटा सा है तो यह छोटे शुभता का संकेत है, लेकिन यह चंद्रमा नाखून के आधे हिस्से से ऊपर निकल जाता है तो इसे अशुभ माना जाता है.

पांच अंगुलियों में आधा सफेद चांद का महत्व

  1. आपकी तर्जनी अंगुली यानि पहली अंगुली में नाखून पर आधा सफेद चांद है तो इसका मतलब यह है कि आपको करियर में तरक्की मिल सकती है, मान, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है.
  2. आपकी मध्यमा अंगुली यानि कि दूसरी या बीच की अंगुली के नाखून पर आधा सफेद चांद है तो यह धन लाभ का संकेत है. आपको किसी न किसी कारण से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है. लोहा या मशीन से जुड़े काम करते हैं, तो उससे भी बड़े लाभ हो सकते हैं.
  3. आपकी अनामिका अंगुली यानि कि तीसरी अंगुली में नाखून पर आधा सफेद चांद निकला हुआ है तो यह यश और कीर्ति को बढ़ाने वाला होता है. सरकार, शासन, सत्ता से सहयोग मिलने की उम्मीद होती है.
  4. यदि कनिष्ठा अंगुली यानि चौथी या छोटी अंगुली में यह आधा सफेद चांद निकला हो तो ​यह बिजनेस में लाभ दिलाने वाला माना जाता है.
  5. अगर आपके अंगूठे के नाखून में आधा सफेद चांद निकला है तो यह प्रेम, भौतिक सुख और सुवधिाओं में बढ़ोत्तरी का संकेत होता है.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button