छत्तीसगढ़

पत्नी से मारपीट कर हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने स्वयं किया घटना स्थल का निरीक्षण

सबका संदेश/कोंडागाँव । दिनांक 14.04.2020  की शाम को कोंडागाँव जिला के ग्राम पांसगी निवासी, घड़वा राम मरकाम, पिता मगंउराम मरकाम और उसकी  पत्नी मंगली बाई  के मध्य सब्जी ठीक से नहीं बनाने के नाम पर वाद-विवाद हुआ था। जिस पर घड़वाराम ने आवेश में आकर अपनी पत्नी को मारपीट तथा धक्का-मुक्की किया था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी मंगली बाई को बाएँ गाल एवं कान के नीचे गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर बेहोश हो गई, जिसे परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगली बाई की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 31/2020 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री बालाजी राव (भापुसे) द्वारा घटना स्थल ग्राम पासंगी जाकर निरीक्षण किया एवं घटना से संबंधित सम्पूर्ण साक्ष्य संग्रहण हेतु थाना प्रभारी फरसगांव को निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी फरसगांव द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। घटनास्थल निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव, प्रशिक्षु उप पुलिस एवं थाना प्रभारी फरसगांव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button