पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ठंड का प्रकोप चरम पर

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार- जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ठंड का प्रकोप चरम पर है। लगातार बढ़ती ठंड जानलेवा साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों के दौरान दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। मंगलवार को शहर न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही कडाके की सर्दी के बीच स्कूली बधो स्कूल जाने को विवश दिखे।
मकर संक्रांति के बाद लोगो को ठंड से राहत मिली थी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बीते शुक्रवार की रात को जिले का मौसम अचानक बदल गया और शाम से ही बारिश होने लगी। रात को ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं सोमवार को सुबह मौसम साफ रहा है और धूप निकली लेकिन ठंड कम नही हुआ। ऐसा अनुमान है कि ठंड अभी कई दिनों तक लोगों को परेशान करेगी। शनिवार 26 जनवरी को दिनभर रूक-रूक कर बारिश होते रही उसके बाद से मौसम बदल गई है और ठंडी हवाए चलने लगी है। इस बेमौसमी बारिश के कारण सब्जी और दलहन की फसल को नुकसान की आशंका है। मौसम में बदलाव से ठंड के चलते फिर जन-जीवन प्रभावित हो गया है। कड़ाके की ठंड के चलते सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टर उम्र दराज लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दे रहे है। लगातार सर्दी के कारण बाजारों में चहल-पहल घट गयी है।
विज्ञापन समाचार हेतू सपर्क करे-9425569117/9993199117


