लॉक डाउन से प्रभावितों को रिसाली निगम दानदाता एवं एनजीओ के द्वारा किया गया सूखा राशन वितरण
भिलाई | ग्लोबल स्तर पर कोराना संक्रमण की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना वायरस के प्रकोप से फैली महामारी में सबसे बड़ी तथा जटिल समस्या है गरीब मजदूर वर्ग के लिए दो वक्त की रोटी, जो रोज कमाते खाते है उन गरीबों के लिए रोटी एक प्रश्न चिन्ह बनकर रह जाता, यदि प्रशासन व समाज का एक वर्ग इनकी मदद को आगे नहीं आता। पिछले तीन सप्ताह से लाॅकडाउन के दौरान हजारों असहाय व गरीब मजदूर वर्ग तक सुखा राशन सामग्री एवं सुखा सब्जियों श्रमिक बस्तियों में पहुंचाना अविरल जारी है। क्षेत्र के दानदाताओं एवं जन प्रतिनिधियों से प्राप्त सुखा राशन सामग्री को रिसाली निगम प्रशासन द्वारा फुड सेल के माध्यम से निगम वार्डों के श्रमिक बस्तियों में 1266 परिवारों को वितरित किया जा चुका है, इसके अलावा 98 सैनेटाइजर एवं 2290 मास्क वितरित किये गये है। संकट की इस घड़ी में निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और दानदाताओं के अलावा जागरूक नागरिक भी समुह में राशन इकठ्ठा कर निगम प्रशासन को सौंप कर मानवता का परिचय दे रहें है। इसी कड़ी में आज निगम रिसाली क्षेत्र के सरकारी एवं प्राइवेट क्षेत्र के बैंको के स्टाॅप द्वारा सुखा राशन सामग्री इकठ्ठा कर निगम प्रशासन रिसाली को सौंप कर समाज और राष्ट्र हित में अमूल्य योगदान दिया है। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में आइ.सी.आई.सी.आई बैंक रिसाली द्वारा 2 क्विंटल चांवल निगम प्रशासन रिसाली को श्रमिक क्षेत्र में राशन वितरण किये जाने के लिए प्रदान किया। युनियन बैंक रिसाली द्वारा 1 क्विंटल चांवल, 20 किलो देशी चना, 40 किलो आलू, 100 पैकेट बिस्किट निगम के फूड सेल को प्रदान किया। एक्सिस बैंक रिसाली के ब्रांच मैनेजर मंगेश नेने एवं स्टाॅप डोगेन्द्र वर्मा, अमित चैधरी द्वारा 30 किलोग्राम दाल उपलब्ध कराया गया। नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जोन आयुक्त रमाकांत साहू ने सभी बैंकों के स्टाॅफ को साधुवाद दिये है।