दैनिक राशिफल

25 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ  (Aries):

आज के दिन आपका मन भटकेगा l आज आप किसी भी चीज से संतुष्ट नहीं होंगे l आपके मन में उथल-पुथल मची रहेगी l घर-परिवार से मन उखड़ा-उखड़ा रहेगा l हर तरफ से निराशा नजर आएगी, पर माता रानी पर भरोसा रखें वो आपके सारे बिगड़े काम बना देगी l

वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (Taurus):

त्योहारों के इस मौसम में आपके जीवन में भी नयी खुशियों का संचार होगा l लोग आपसे प्यार से पेश आयेंगे l बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा l व्यापार व्यवसाय में उन्नति का योग है l आज सब मंगल होगा l

मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह  (Gemini):

आपके लिए आज अचानक ही कुछ अच्छे समाचार आयेंगे l विदेश से पैसा आने की संभावना है l विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में अच्छे समाचार आयेंगे l स्त्रियों के लिए उनके सुहाग और सास दोनों का प्यार मिलेगा l आज माता रानी को भोग लगाये सब मंगल होगा l

कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (Cancer):

माता रानी के आशीर्वाद से आज आपका सब भला होगा l घर-परिवार का सहयोग मिलेगा l आपके नक्षत्र आपका पिछले कुछ दिनों से साथ नहीं दे रहे है l आज फिर से आपकी ग्रह दिशा बदलने वाली है l आप के बच्चे आपके लिए खुशीयों की सौगात लेकर आयेंगे l आपका सब मंगल होगा l

सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (Leo):

घर-परिवार का साथ मिलेगा l आज आपके लिए विशेष दिन है l सुबह से ही शुभ समाचार मिलेंगे l आज के दिन आपके लिए कुछ कर गुजरने का दिन है l किसी विशेष कार्य को अगर आप करना चाहते है तो आज का दिन एकदम सही है l आप के अपनों का साथ होगा l

कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):

आज कारोबार में उन्नति का योग है l आपके जीवन-साथी के अजीब व्यवहार से आप परेशान रहेंगे l घर परिवार में थोड़ा द्वेष कलह का योग है तो वही ऑफिस कारोबार में सफलता का योग l घर में शांति के लिए सुबह उठकर सूर्य देवता को जल अवश्य चढ़ाएं l

तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):

आज आपके परिवार के मान-सम्मान का दिन है lघर में आये मेहमानों को भी आदर सत्कार दे। जिंदगी हर बार मौक़ा नहीं देती l मौके का फायदा उठाना सिखियें l सब कुछ मंगल होगा l  आपके लिए आज का दिन कुटुंब के लिए कुछ करने का है शुभ है और धनदायक भी है।

वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  (Scorpio):

आज आपके काम आगे बढ़ेगे और आपके सभी निर्णय आज सही साबित होगे l आप में लीडर की क्वालिटी है l इसे जाया न जाने दे l आपकी आगे बढ़कर लोगो को राह दिखाने का जो हुनर है वह आपको अपने लिए व दूसरों के लियें फायदेमंद साबित होंगे l

धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  (Sagittarius):

आज आपके अपने आपसे कुछ डिमांड करेंगे, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों तथा उनके शब्दों को ध्यान से सुने और अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। संयंम और शांति सफलता की कुंजी है l

मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (Capricorn):

आज कला के क्षेत्र में आपकी तरक्की हो सकती है। आज मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा।  विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके लिए आज दिन काफी मंगलमय होगा l कारोबार में उन्नती का योग है l

कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा  (Aquarius):

घर में बड़ो का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। आप शांत रहकर इस समय के निकलने का इन्तजार करें l समय के साथ सब अच्छा होगा l कभी-कभी हालात को ठीक करने के लिए सही समय का इन्तजार करना होता है l आज माता रानी की कृपा से सब अच्छा होगा l

मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):

आज क्रोध करने के कारण हानि होने की पूर्ण संभावना है l क्रोध पर कण्ट्रोल करें l गणेश जी कहते है गुस्सा अक्ल को खा जाता है l कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढे़गी। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। कुल मिलकर दिन अच्छा है l

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button