दैनिक राशिफल

25 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन लाभ हो सकता है।

वृष:  आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। फिर भी अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगी। आय में कमी आ सकती है। 

मिथुन: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह: आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। आय में कमी आयेगी। संचित धन की भी कमी आ सकती है। 

कन्या: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

तुला: आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। 

वृश्चिक: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

धनु: मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। 

मकर: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। फिर भी लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जाना हो सकता है। 

कुंभ: धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

मीन: किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button