छत्तीसगढ़

कोरोना से बचने ग्रामीणों क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहे शौर्य युवा

कोरोना से बचने ग्रामीणों क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहे शौर्य युवा
जनता कर्फ़्यू को सफल बनाने लोगों से मांग रहे सहयोग, सतर्क रहने दे रहे सलाह

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-कोडिया/दुर्ग:- कोरोना वाइरस कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध शौर्य युवा संगठन के स्वयंसेवक ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहे है।

 


शौर्य युवा संगठन के मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने अभियान के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि देश में हाल ही में देखते देखते संक्रमित लोगों की संख्या 250 से पार हो गई जो भावी जनत्रासदी की ओर स्पष्ट संकेत कर रहा है। ऐसे में लोगों तक सही और पुष्ट जानकारी पहुंचाना बहुत जरूरी है।

 

इसलिये संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीणों को मास्क, सेनिटाइजर की जानकारी व उसके विकल्प के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उन्हें हाथ धोने के तरीके, अनावश्यक यात्रा न करने, भीड़ भाड़ क्षेत्र में जाने से बचने, जनता कर्फ़्यू में सहयोग देने आदि के लिए जागरूक कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में पाम्पलेट, डिजिटल पोस्टर, सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना वाइरस के सम्बंध में सही जानकारी प्रसारित कर रहे हैं।
संगठन के अनुशासनिक सलाहकार दीपक यादव ने दुकानों, पान ठेलों व होटलों में अकारण बैठने वालों से निवेदन किया कहा विश्व मे व्याप्त भयावह स्थिति को देखते हुए जरूरी होने पर ही घर के बाहर आयें, संतुलित आहार लें एवं कोरोना वाइरस के लक्षण दिखाई देने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करने की बात कही। यादव जी ने सचिव ईशु साहू के साथ मिलकर ग्रामीणों को सेनिटाइजर उपयोग की विधि प्रदर्शन करके सम्बन्धित जानकारी दी।
शौर्य युवा संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने लोगों से कोरोना वाइरस से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से 22 मार्च को होने वाली जनता कर्फ़्यू का पालन करने लोगों से आग्रह किया। बताया कि सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कोई भी घर से बाहर न आयें। जो भी जरूरी कार्य है उसे शनिवार शाम के पहले पूर्ण करलें या वर्क फ्रॉम होम मॉडल से कार्य करें।
इस अभियान को सफल बनाने में यादवेंद्र साहू, ईशु साहू, चिरंजीव निषाद, पंच सुमन निषाद, महिला वार्ड चेतना पुलिस, शौर्य युवा संगठन, नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के स्वयंसेवक सहित विभिन्न लोग जुटे हुए हैं।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button