छत्तीसगढ़

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री एल्मा ने नगरीय क्षेत्र की चौपाटी और फास्ट फूड वाले अस्थायी ठेले तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री एल्मा ने नगरीय क्षेत्र की चौपाटी और फास्ट फूड वाले अस्थायी ठेले तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश
 नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़– कलेक्टर श्री पी. एस.एल्मा ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय (महानदी भवन)से जारी ताज़ा आदेश के परिपालन में नारायणपुर नगरीय  क्षेत्र की सभी चौपाटी, बाजार एवं अन्य स्थलों जहां चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड तथा अन्य खाद्य वस्तु के विक्रय के लिए अस्थायी ठेले आदि लगाये जाते हैं, उन्हें आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए है । इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों और छात्रों को किराये पर उपलब्ध कराए जाने वाले पी.जी. को भी खाली कराया जाने अथवा उनमें निवास करने वाले छात्र-छात्राओं के बाहर आने -जाने वाले को हतोत्साहित करने कहा है। नगर पालिका एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि नारायणपुर के ऐसे लोग जो केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलांगाना गये थे, वे बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं।  उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और एसडीएम को इन पर निगरानी रखने कहा है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button