बिल्हा में ‘सेवा दूत अभियान – संकल्प, सेवा, संवाद’ की विधानसभा स्तरीय बैठक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने दिए दिशा-निर्देश, कौशिक बोले – मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा संकल्प को घर-घर तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य, अगले 25 दिन सेवा ही संगठन का मंत्र होगा

बिल्हा में ‘सेवा दूत अभियान – संकल्प, सेवा, संवाद’ की विधानसभा स्तरीय बैठक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने दिए दिशा-निर्देश, कौशिक बोले – मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा संकल्प को घर-घर तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य, अगले 25 दिन सेवा ही संगठन का मंत्र होगा
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा स्थित गेस्ट हाउस में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को जनसेवा के संकल्प एवं संगठन की सक्रिय भागीदारी के साथ जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा दूत अभियान – संकल्प, सेवा, संवाद’ के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बैठक ली।
बैठक में अभियान के अंतर्गत आगामी 25 दिनों तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन त्याग, तपस्या, संकल्प और सेवा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक उन्होंने हमेशा राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य किया। गरीब कल्याण, अंत्योदय, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, युवा रोजगार और आत्मनिर्भर भारत – हर क्षेत्र में मोदी जी ने सेवा को ही शासन का आधार बनाया है। इस गौरवशाली यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
श्री कौशिक ने कहा कि ‘सेवा दूत अभियान’ केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संकल्प है। संकल्प – मोदी जी के विचारों को गांव-गांव तक ले जाने का, सेवा – जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचकर मदद करने का, और संवाद – जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान करने का। अगले 25 दिनों तक हर मंडल, हर शक्ति केंद्र और हर बूथ पर सेवा कार्य, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, लाभार्थी संपर्क, चौपाल और जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हर कार्यक्रम में अधिक से अधिक आम जनता, युवा, महिला, किसान और लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान की हर गतिविधि को जन-जन तक पहुंचाया जाए। कोई भी बूथ, कोई भी गांव छूटना नहीं चाहिए।
श्री कौशिक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी सुशासन और जनसेवा का कार्य तेजी से चल रहा है। सेवा दूत अभियान के माध्यम से हम केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अंत में श्री कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आइए, हम सब सेवा दूत बनकर मोदी जी के 25 वर्ष की सेवा यात्रा को जन आंदोलन बनाएं और बिल्हा विधानसभा को सेवा के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी बनाएं। इस बैठक में निश्चल गुप्ता जी, कैलाश सिंह ठाकुर जी मुंगेली जिला महामंत्री, सोमेश तिवारी जी बिलासपुर जिला महामंत्री, रिंकू सिंह ठाकुर जी, वंदना जेन्ड्रे जी अध्यक्ष बिल्हा नगर पंचायत, सतीश शर्मा जी उपाध्यक्ष बिल्हा नगर पंचायत, बृजभूषण वर्मा जी, हरीश साहू जी तिफरा-सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष, लव श्रीवास बोदरी मंडल अध्यक्ष, उमाशंकर कश्यप बिल्हा मंडल अध्यक्ष, इंद्रजीत क्षत्री बरतोरी मंडल अध्यक्ष, पोषण यादव सरगांव मंडल अध्यक्ष, संजय सिंह राजपूत पथरिया मंडल अध्यक्ष एवं सभी मंडल के महामंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



