19 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। काम पर अधिक ध्यान देंगे। करियर में तेजी से आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।
वृष: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी सामाजिक या मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार का वातावरण काफी अच्छा रहेगा।
मिथुन: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी। थोड़े से प्रयास से आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे। जरूरतमंद की सहायता करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अपने गुस्से पर संयम रखें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
कर्क: आपके लिये आज का दिन बढ़िया रहेगा। कारोबार में जबरदस्त सफलता के योग बनेंगे। आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को एक नई पहचान मिल सकती है। अपने जीवन साथी पर अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।
सिंह: आपके लिए ये समय परिवर्तनकारी साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा। काम में आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना रहेगी। बिजनेस के नए आइडियाज पर काम कर सकते हैं। अपने सकारात्मक व्यवहार और स्वभाव को जारी रखें। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी।
कन्या: आज आपका दिन शानदार रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। थोड़ी सी मेहनत से ही जरूरी काम में सफलता मिल जायेगी। आपको सकारात्मक परिवर्तनों की सूचना मिल सकती है। कला के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे।
तुला: आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके काम को तारीफ भी मिलेगी। आपका पूरा ध्यान आपके परिवार पर रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।
वृश्चिक: आप के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपको लोगों का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें।
धनु: आज आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और नए अधिग्रहण हो सकते हैंI
मकर: आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। इनकम के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।
कुंभ: आज आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होगा।
मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। कोई भी बड़ा फैसला एकतरफा होकर न करें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100