छत्तीसगढ़

मनुष्य के समस्त दुखो का समाधान करती है पावन प्रज्ञा पुराण कथा 

कोंडागाँव ।

-विकास खंड कोंडागाँव के अंतर्गत मुलमुला में 12से15मार्च तक प्रज्ञा पुराण का अविरल ज्ञान धारा प्रवाहित हो रहा है जिसमे कोंडागाँव जिले के कोने कोने से श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है ।

इस कार्यक्रम में शान्तिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रज्ञा पुत्र भृगु नाथ पुरोहित ने कहा कि युगऋषी परमपूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम द्वारा रचित प्रज्ञा पुराण 21सदी के समस्याओं का समाधान करने वाली क्रांतिकारी साहित्य है जो मनुष्य जीवन के समस्त दुखों को दूर करती है।यह समाज मे व्याप्त समस्या का आध्यत्मिक उपचार है। सनातन संस्कृति में18पुराणो के बाद यह नवीन पुराण है जो मनुष्य जीवन के वर्तमान समस्याओं, दुःखो का समाधान करती है।

समाज में फैला अंधविश्वास, जातिपाँति की भेद, युवा वर्ग में नशापान, महिलाओं के साथ भेदभाव, खर्चीला शादी, जैसे समस्या का समाधान प्रज्ञा पुराण कथा है।जो आदमी को सोचने समझने की नई चिंतन देता है आज इसे जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। आपने कहा कि मुलमुला का यह आयोजन ऐतिहासिक है आपके लोगों जनम जनम के सत्कर्मों का फल है जिसके चलते भगवान का काम आपको करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज धर्म तंत्र भी भटका हुआ है जिसे सही दिशा देने का कार्य गायत्री परिवार कर रहा है। आपने न्याय तंत्र औ्र राजतंत्र को भी दुखद कहा है और निर्भया के गुनाह गारो को फांसी में हो रही देरी को देश के लिए लज्जा कहा है।

Related Articles

Back to top button