छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन पत्र आमंत्रित

उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन पत्र आमंत्रित
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- – छत्तीसगढ़ राज्य स्थित मान्यता प्राप्त खेल इकाईयों की ओर से खेलते हुए ऐसे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2020 निर्धारित है। ऐसे उत्कृष्ट खिलाड़ी जिन्होंने ऑलपिंक, एशियार्ड, कामलवेल्थ, एशियन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किया है या छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल विभाग या पूर्ववर्ती मध्य प्रदेश सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सीनियर वर्ग का खेल पुरस्कार तथा राजीव गांधी खेल पुरस्कार या अर्जुन पुरस्कार या विक्रम पुरस्कार से अलंकृत किया हो आवेदन कर सकते हैं।
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सीनियर वर्ग के खेल पुरस्कार यथा गुण्डाधुर पुरस्कार या महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान सहित राजीव पांडे पुरस्कार से अलंकृत किया गया है, वे भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in  (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटस्पोर्टसएसवायएसडाटसीजीडाटजीओव्हीडॉटइन) में उपलब्ध है। स्वहस्ताक्षरित आवेदन पत्र  समस्त दस्तावेजों के साथ 27 फरवरी तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जीई रोड रायपुर में जमा किये जा सकते हैं।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button