छत्तीसगढ़

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 08 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वर्ष 2019-20 में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं पंचायतों में निर्वाचित होकर अपने पदेन दायित्व का निर्वहन कर रहीं है, जो महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय पहल है। शासन के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, उत्तराधिकार तथा समानता पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
 कलेक्टर श्री पी एस एल्मा ने जिले के जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महिला स्व-सहायता समूह, स्वच्छतादूत, महिला जागृति समिति, महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, ए.एन.एम. कार्यकर्ता, सामुदायिक संसाधन व्यक्ति का सहयोग लिया जाये तथा महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता का स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया जावे।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button