8 बकायादारों की संपत्तियां होगी कुर्क बकायादारों से टैक्स वसूल करने तहसीलदार को सौंपी गई सूची
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
दुर्ग ! नगर पालिक निगम दुर्ग के 8 बड़े बकायादारों से उनकी संपत्तियों का कुर्की कर बकाया टैक्स की वसूली की जाएगी। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज राजस्व विभाग द्वारा एक लाख से अधिक के बकायादार जिन्हें बार-बार डिमांड नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया टैक्स अब तक जमा नहीं कराया गया है एैसे 8 बकायादारों की सूची दुर्ग तहसीलदार को सौंप दिया गया है। निगम आयुक्त श्री बर्मन ने अन्य बकायादारों से भी अनुरोध कर कहा कि 31 मार्च 2020 तक अपना टैक्स जमा कर नगर निगम की कड़ी कार्यवाही और अधिभार से बचें। करदाताओं की सुविधा के लिए अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुला रहेगा जहाॅ करदाता आकर टैक्स जमा कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निगम के बड़े बकायादारों से बकाया टैक्स वसूली के लिए लगातार बकायादारों को नोटिस, डिमांड नोटिस और अंत मंे वारंट नोटिस तक दिया गया है परन्तु आज दिनांक तक बकायादारों ने टैक्स राशि जमा नहीं कराया है। जिन लोगों के नाम तहसीलदार को सौंपा गया है उनमें बल्देव सिंह मालवा मालवीयर नगर का 9,94,458 रु0 बकाया है। इसी प्रकार गोमती बाई टावरी गंजपारा दुर्ग का 2,36,658 रु0, किरण लाखे/स्व0 नरेश लाखे अंबे लाॅज स्टेशन रोड दुर्ग का 1,21,002 रु0, कोठारी इंडस्ट्रीज एण्ड साॅ मिल औद्योगिक नगर का 74,155 रु0, भरत फैब्रिकेटर्स औद्योगिक नगर का 59,944 रु0, भारती देवी मिश्रा गंजपारा का 57,703 रु0, हरमीत सिंह/खेल सिंह आमदी मंदिर वार्ड का 1,00,980 रु, तथा रीता बया(सांईराम होण्डा) स्टेशन रोड का 1,07,080 रु0 बकाया वसूल किया जाना है। जिनके संपत्तियों को कुर्क कर निगम बकाया टैक्स की वसूली की जाएगी। जिसका वे स्वयं जिम्मेदार होगें।