Monsoon 2025 Update: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत.. मई महीने में ही केरल पहुंच रहा मानसून! आईएमडी ने दिया बड़ा अपडेट

Monsoon 2025 Update: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर एक जून को दस्तक देता है। IMD के आंकड़े के अनुसार, यदि मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। तब मानसून 23 मई को आया था।
Read More : Operation Sindoor Latest Video: मिट्टी में मिला पाकिस्तानी आतंकी लॉन्चपैड्स, भारतीय सेना ने जारी किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नया वीडियो
आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।
Read More : Vikram Misri on Afghanistan: अफगानिस्तान को लेकर विदेश सचिव ने कह दी ये बड़ी बात, कहा – ‘अफगान लोगों को यह याद दिलाने की जरूरत नहीं कि…’
IMD ने अप्रैल में 2025 के मानसून में सामान्य से अधिक कुल वर्षा का पूर्वानुमान जताया था और अल नीनो परिस्थितियों की संभावना को खारिज कर दिया था, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से जुड़ी है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम रविचंद्रन ने कहा था, ‘‘भारत में चार महीने के मानसून (जून से सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।’’