कोंडागांव: महिला कांग्रेस द्वारा हमारा हक हमारा अधिकार कार्यक्रम का आयोजन

कोंडागांव । छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय कोण्डागांव में महिला कांग्रेस द्वारा हमारा हक हमारा अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमारा हक हमारा अधिकार का उद्देश्य महिलाओं के बीच जाकर उनकी भावनाओं को उनकी अधिकार को आवाज प्रदान करना है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम व शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आंकड़े के हवाले से कहां की दुनिया भर की एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह प्रमुखता से माना है की वर्तमान हालात में भारत की स्त्रियां सबसे अधिक असुरक्षित है। थामस रायटर्स की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं के मामले में भारत अफगानिस्तान और सरिया से भी अधिक खतरनाक देश है, जबकि पिछली रिपोर्ट में भारत की स्थिति कहीं बेहतर दर्शाई गई थी। इन रिपोर्टों से स्पष्ट है कि भारत में भाजपा के शासन काल में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 83% वृद्धि हुई है आज देश में हर 4 घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार होता है, क्या भाजपा सरकार को इसके लिए शर्मिंदा नहीं होना चाहिए । भाजपा की ओर से यह बार-बार दोहराया जाता है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना और महिला शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है लेकिन वास्तव में यह सब इनका पाखंड है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत पर्याप्त धन आवंटित करने में विफल रही है। प्रत्येक जिले में आवंटित 43 लाख जो 15 वर्ष से कम आयु की प्रत्येक लड़की के लिए मात्र 5 पैसे हैं, जो ऊंट के मुंह में जीरा समान है। वहीं उज्ज्वला योजना में मुफ्त सिलेंडर कनेक्शन देते हुए सरकार इस व्यावहारिकता की तरफ सोचने में असमर्थ रही है की 1200 रुपये के मूल्य का सिलेंडर गरीब परिवार खरीदने में कैसे समर्थ हो पाएगा।
वास्तव में वर्तमान भाजपा सरकार से आम आदमी का भरोसा उठ चुका है। महिलाएं यह समझ चुकी है कि सरकार उसके प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित और खतरनाक है भारत के सभी वर्ग की महिलाएं भाजपा सरकार के कामकाज से काफी परेशान है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिलाओं के हक के लिए हमारा हक कार्यक्रम पूरे प्रदेश मे आयोजित किया जा रहा है। केंद्र सरकार स्त्रियों की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से असफल हुई है। उन्हें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि स्त्री परिवार समाज और राष्ट्र के लिए मजबूत आधार स्तंभ है। हमारा हक कार्यक्रम के तहत आम महिलाओं की अपेक्षाओं एवं सपनों को आवाज प्रदान करना भी है।
कांग्रेस ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की मांग की है लेकिन नरेंद्र मोदी जी कोई कोई भी दिलचस्पी नहिं ले रहें है। जबकि केंद्र सरकार के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत है, केंद्र सरकार महिला मुद्दों पर चौतरफा असफल सिद्ध हुई है। हमारा हक कार्यक्रम इन सभी बहनों की आवाज को बल देने उनके संघर्ष को मजबूत करने तथा बहरी केंद्र सरकार के कानून को न्याय की गुहार सुनाने हेतु आयोजित की जा रही है। इस अवसर पे प्रदेश सचिव वेदवती पोयाम शहर महिला कांग्रेस महामंत्री सरिता देवांगन, पार्षद गुनमति नायक, गीता गुप्ता सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।
✍ सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008