Uncategorized

Virat Anushka meets Premanand ji Maharaj: रिटायरमेंट के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, पूछा- असफलता में हमें कैसे रहना है?

Virat Anushka meets Premanand ji Maharaj: रिटायरमेंट के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद / Image Source: X

वृंदावन: Virat Anushka meets Premanand ji Maharaj इंग्लैंड दौरे से पहले ही टीम इंडिया के चेस मास्टर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली के संन्यास की खबर सुनकर उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। वहीं, आज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कथावचक प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने वृंदावन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

Read More: Hardoi Boat Capsized News: नाव पलटने से डूबे 7 लोग, 3 बच्चों की हुई मौत, 4 का किया गया सफल रेस्क्यू 

Virat Anushka meets Premanand ji Maharaj मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में करीब 2 घंटे 20 मिनट बिताया। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह तीसरा वृंदावन दौरा था। इससे पहले वह 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को वृंदावन आए थे। दोनों बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम किया। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा- प्रसन्न हो? इस पर मुस्कुराकर विराट ने कहा- हां। महाराज से करीब 7 मिनट दोनों ने एकांतिक वार्तालाप की। महाराज ने आशीर्वाद दिया- जाओ, खूब आनंदित रहो, नाम जप करते रहो।

अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से पूछा- बाबा क्या नाम जप से सबकुछ पूरा हो जाएगा? इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा- हां पूरा हो जाएगा। हम अपने जीवन का अनुभव बताते हैं। सांख्य योग, अष्टांग योग, कर्म योग और भक्ति योग में प्रवेश रहा है। पहले हम 20 साल सन्यासी रहे हैं। काशी विश्वनाथ जी रहे। हम इन योग को अच्छी प्रकार जान के और फिर भक्ति योग में आए हैं। स्वयं भगवान शंकर से बढ़कर कोई ज्ञानी तो नहीं ना। वह हरि शरणम हर समय जपते रहते हैं। भगवान शिव राम-राम जपते रहते हैं।

Read More: BCCI Exposed on Virat Kohli Retirement: BCCI के इस फैसले ने विराट कोहली को संन्यास लेने पर कर दिया था मजबूर? रिटायरमेंट के एक दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

इससे पहले विराट-अनुष्का दोनों बच्चों के साथ 10 जनवरी 2025 को भी प्रेमानंद महाराज से मिलने आए थे। तब बातचीत के दौरान विराट ने पूछा था कि असफलता से कैसे निकलें। महाराज ने कहा था कि अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित है। अपने अभ्यास को निरंतर और नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। जैसे मेरे लिए नाम जप एक साधना है, वैसे ही आपके लिए क्रिकेट साधना है। बस बीच-बीच में भगवान का नाम लेते रहें।

विराट के सवालों का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने बताया था कि उस समय हमको भगवान का चिंतन करते हुए धैर्य रखना है। ये बड़ा कठिन है। असफलता में कोई धैर्यपूर्वक मुस्कुरा के निकल जाए, ये बहुत बड़ी बात होती है। असफलता हमेशा नहीं रहेगी। दिन है तो रात आएगी, रात है तो दिन आएगा। हमको धैर्यपूर्वक भगवान का स्मरण करना चाहिए। पर यह बहुत कठिन है, क्योंकि जो सम्मान सफलता में मिलता है वो असफलता में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि ‘विजय के लिए दो चीजों की आवश्यकता होती है। एक अभ्यास और दूसरा प्रारब्ध। यदि प्रारब्ध नहीं है, सिर्फ अभ्यास है, तब जीत मुश्किल हो जाती है। इसके लिए प्रभु के ज्ञान के साथ-साथ उनका नाम जपना आवश्यक है।’

Read More: PM Modi in Adampur Air base: एयरफोर्स के जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी.. आदमपुर एयर बेस पहुंचकर बढ़ाया हौसला, देखें तस्वीरों में

 

Related Articles

Back to top button