छत्तीसगढ़

शासन के दमनात्मक आदेश की प्रतियां, जलाकर पंचायत सचिव ने किया विरोध प्रदर्शन। छत्तीसगढ़ आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजीयन क्रमांक 409 इकाई तखतपुर का हड़ताल को नैतिक समर्थन। इकाई तखतपुर के परियोजना अध्यक्ष सुचिता शर्मा साथ में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सरिता ठाकुर, सुनिता यादव। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल के नेतृत्व में सुखनंदन सिंगरौल, कृष्ण कुमार कौशिक एवं सभी सचिव समर्थन कर रहे हैं।

शासन के दमनात्मक आदेश की प्रतियां, जलाकर पंचायत सचिव ने किया विरोध प्रदर्शन। छत्तीसगढ़ आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजीयन क्रमांक 409 इकाई तखतपुर का हड़ताल को नैतिक समर्थन। इकाई तखतपुर के परियोजना अध्यक्ष सुचिता शर्मा साथ में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सरिता ठाकुर, सुनिता यादव। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल के नेतृत्व में सुखनंदन सिंगरौल, कृष्ण कुमार कौशिक एवं सभी सचिव समर्थन कर रहे हैं।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत सचिवों के शासकीयकरण नहीं किए जाने से नाराज होकर 16 /03/2023 से पूरे प्रदेश में पंचायत सचिव का अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल जारी हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 24/ 03 /23 को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटने के संबंध में एवं छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 69 (1) में दिए प्रावधान अनुसार कार्यरत सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवम करारोपण अधिकारियों को पंचायत सचिवों का प्रभार सौपे जाने के आदेश जारी किए जाने पर आक्रोशित प्रांतीय निकाय के डेलिगेशन टीम द्वारा 03/04/2023 को 1:00 बजे सभी ब्लॉक धरना स्थलो पर शासन के आदेश की प्रतियां जलाकर दमनात्मक नीतियों का विरोध किया जाने का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में जनपद पंचायत तखतपुर के सामने धरना स्थल पर ब्लाक इकाई तखतपुर द्वारा जिला कार्यालय, एवं राज्य कार्यालय के तुगलकी फरमान की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया एवं हड़ताल को अनवरत जारी रखने का फैसला लिया गया।पंचायत सचिवों के हड़ताल को नैतिक समर्थन प्रदान करने के लिए हड़ताल के 19वे दिन छत्तीसगढ़ आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजीयन क्रमांक 409 इकाई तखतपुर के परियोजना अध्यक्ष सुचिता शर्मा साथ में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सरिता ठाकुर, सुनिता यादव, ममता सिंह, लाजवंती देवांगन, पत्रिका टंडन, सुनिता कश्यप, आशा ठाकुर, सुषमा तिवारी उपस्थित हुए।
धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल के नेतृत्व में सुखनंदन सिंगरौल, कृष्ण कुमार कौशिक, धर्मेंद्र कुमार पटेल, टाइम लाल कौशिक, सालिक सिंगोरे, तुलसी ध्रुव, अनीश भारद्वाज, मुकेश कौशिक, शंकरलाल सिंगरौल, नाथु सिंगरौल, अनुज राम सिंगरौल, सुरेश कुमार मिश्रा, शिव कुमार कश्यप, मंगल सिंह ध्रुव, भाग बली मार्को, दिनेश साहू, संतोष कुमार कौशिक, सतीश अंनत, नितेश नागेशी, त्रिभुवन कुमार मेहर, दुर्गा प्रसाद मरावी, मनहरण सिंह ध्रुव, तेजराम कैवर्त, जितेंद्र साहू, भारती राजपूत, अनवर अली, दिलीप पात्रे, लालजी कौशिक, उमेश जायसवाल, हेमलाल बंजारे, जगमोहन बघेल, दिनेश कौशिक, सहसराम कौशिक, संतोष ध्रुव, रामसिंह निषाध, सतीश साहू, राधे लाल चतुर्वेदी, ध्रुव कश्यप, मुकेश वर्मा, भुलउ राम धृरी, आत्मा राम मेहर, मनमोहन सिंह टंडन, शिवकुमार लहरें, ओमप्रकाश श्रीवास, सूरज कैवर्त, धर्मेंद्र सिंगोर, विक्रम मरकाम, अशोक कौशिक, नरेश कौशिक, अन्नु साहू, सुनीता यादव, सरिता जयसवाल, प्रीति ध्रुव, अनीता मानिकपुरी, सावित्री साहू, रुकसाना खान, अमृता ठाकुर साहू, मनीता कश्यप, चित्ररेखा कौशिक, संतोषी लहरे, साधना कश्यप, शोभना दुबे, बलिराम नेताम, संतोष साहू, महेंद्र कौशिक, सत्यप्रकाश साहू, अमित सूर्यवंशी, अक्षय श्रीवास, जयप्रकाश लोनिया, वीरेंद्र सूर्यवंशी, आदि सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button