छत्तीसगढ़

भाई को नागवार गुजरा प्रेम विवाह, कर दी हत्या

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ पंडरिया- पंडरिया के कुंडा थाने क्षेत्र के दुल्लीपार गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही जीजा को मौत को घाट उतार दिया है। 22 साल के अशोक चौहान ने चार महीने पहले अपने ही गांव के सोनपाल चौहान की बहन के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी से आरोपित खुश नहीं था। बीती शाम को अशोक चौहान घर के पास स्थित किराना दुकान पर सामान लेने गया था। घात लगाए आरोपित मौके के इंतजार में था, जैसे ही अशोक वहां पहुंचा आरोपित ने उस पर पीछे से धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया भेज दिया। वहीं आरोपित को भी दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button