छत्तीसगढ़

मंत्री श्री चौबे ने देखा बिहान का स्टॉल समूह की महिलाओं के हुनर की तारीफ़ की

मंत्री श्री चौबे ने देखा बिहान का स्टॉल
समूह की महिलाओं के हुनर की तारीफ़ की
नारायणपुर,सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा आयोजित किया गया था। आयोजन आश्रम के खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम में कृषि एवं विकास मंत्री ने खेल मैदान पर लगाए गई विभिन्न
प्रदर्शनियों और स्टालों को देखा। मंत्री श्री चौबे ने बिहान स्टाल का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई सामग्रियों की अच्छी बिक्री हो रही है और उनके लगभग 10 हज़ार रुपए से अधिक के समान बिके है। मंत्री ने उनके मेहनत और हुनर की
तारीफ़ की। इस अवसर पर बिहान के महिलाओं ने कृषि मेला नारायणपुर में आये माननीय कृषि मंत्री महोदय को अपनी प्रोडक्ट भेंट की। किसान में मेला में कृषि, पशुपालन
, मत्स्यपालन, उद्यानिकी, क्रेडा, रेशमपालन, कृषि विज्ञान केन्द्र, रामकृष्ण मिशन, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी लगायी गयी थी।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button