Uncategorized

Lado Laxmi Yojana: होली से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात! खाते में आएंगे 2100 रुपए, इस दिन से होगी शुरुआत

Lado Laxmi Yojana

नई दिल्ली: Lado Laxmi Yojana महिला सशक्तिकरण के लिए कई राज्यों की सरकारें महिलाओं को हर महीने सहायता राशि देती हैं। इसके अलावा, महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। अगर आप भी हरियाणा में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत होने वाली है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे।

Read More: CG Budget Session 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन, दिनभर चलेगी सवालों की तीर, इन मुद्दों पर कांग्रेस आक्रामक

Lado Laxmi Yojana आपको बता दें कि इस योजना की शुरुआत सात मार्च के बाद से शुरू हो जाएगी। यानी महिलाओं को होली से पहले लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार ने इस योजना को अब आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं तक सीमित करने का फैसला किया है।

Read More: CM Mohan Yadav on Mining Sector: 55 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, आर्थिक विकास का इंजन बनेगा खनन क्षेत्र, सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा अपडेट 

किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने गारंटी थी कि सत्ता में आने के बाद प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने यह भी बताया था कि किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि हरियाणा में 95 लाख महिलाएं है। लेकिन इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। भाजपा ने 18 से लेकर 60 साल तक की महिलाएं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ देने का ऐलान किया है। जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये तक रहेगी, उन्हें लाभ मिलेगा।

Read More: MP Hindi News: मध्यप्रदेश नवकरणीय के क्षेत्र में नई क्रांति की ओर अग्रसर, ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने उठाया ये कदम 

सात मार्च के बाद शुरू हो जायेगी योजना

बता दें कि हरियाणा में सात मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। बजट विधानसभा में एलोकेट किया जाएगा औऱ सात तारीख के बाद बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button