छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समितियों एवं संग्रहण केंद्रों से उठाए गए धान के विरुद्ध मिलर्स द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा किया जाना है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समितियों एवं संग्रहण केंद्रों से उठाए गए धान के विरुद्ध मिलर्स द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा किया जाना है। इस कार्य की समीक्षा के क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने 26 नवंबर को कोटा विकासखंड में संचालित राजमुनि एग्रो राइस मिल का निरीक्षण किया। सहायक खाद्य अधिकारी श्री अजय कुमार मौर्य तथा खाद्य निरीक्षक श्री आशीष दीवान, सुश्री ललिता शर्मा एवं सुश्री वसुधा राजपूत ने मिल परिसर में उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया। जांच में 36 हजार 916.4 क्विंटल धान कम पाया गया।
इसी प्रकार नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के बहतराई स्थित पार्वती राइस मिल की जांच खाद्य अधिकारी श्री राजीव लोचन तिवारी तथा खाद्य निरीक्षक श्री मंगेश कांत एवं सुश्री वर्षा सिंह ने की। भौतिक सत्यापन में इस मिल में 29 हजार 150 क्विंटल धान कम मिला। अनियमितता पाए जाने पर दोनों राइस मिलों को सील कर प्रकरण दर्ज किया गया है। खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा नहीं करने वाले 20 राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कस्टम मिलिंग और चावल जमा करने के कार्य में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button