छत्तीसगढ़

संविधान गौरव दिवस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अंबेडकर चौक में बाबा साहब को किया नमन, बोले – संविधान ही लोकतंत्र की आत्मा, इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व, कौशिक बोले – बाबा साहब ने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व पर आधारित सशक्त लोकतंत्र दिया, प्रस्तावना को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि

संविधान गौरव दिवस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अंबेडकर चौक में बाबा साहब को किया नमन, बोले – संविधान ही लोकतंत्र की आत्मा, इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व, कौशिक बोले – बाबा साहब ने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व पर आधारित सशक्त लोकतंत्र दिया, प्रस्तावना को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि

बिलासपुर, 26 नवंबर 2026। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर के अंबेडकर चौक में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया एवं उनके महान योगदान का स्मरण किया।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित एक सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। हमारा संविधान ही हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। इसकी गरिमा, मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था और 26 जनवरी 1950 को वह लागू हुआ। आज का दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। संविधान दिवस पर विशेष आयोजन का उद्देश्य यही है कि हम संविधान की प्रस्तावना, उसके मूल मूल्यों और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

श्री कौशिक ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना – हम भारत के लोग यही बताती है कि देश की असली ताकत जनता है। भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। हर नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय मिले, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता मिले, यही संविधान का मूल आधार है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में मौलिक अधिकार दिए तो मौलिक कर्तव्य भी बताए। हमें अपने अधिकार मांगने के साथ-साथ संविधान का पालन करना, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना, देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना भी सीखना होगा। यही सच्चा नागरिक धर्म है।

श्री कौशिक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में संविधान की भावना के अनुरूप कार्य हो रहा है। गरीब को आवास, किसान को सम्मान निधि, महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को अवसर और वंचितों को न्याय मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी सुशासन के माध्यम से संविधान के मूल्यों को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि बिल्हा विधानसभा में भी हमारा प्रयास है कि संविधान में दिए गए अधिकार हर गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित तक पहुंचे। किसी के साथ अन्याय न हो, सबको न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान मिले। यही बाबा साहब के सपनों का भारत है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर जी सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में श्री कौशिक ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि आइए, आज हम संकल्प लें कि संविधान का सम्मान करेंगे, कानून का पालन करेंगे, जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाएंगे और छत्तीसगढ़ को विकसित, समृद्ध और सशक्त राज्य बनाने में अपना योगदान देंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button