छत्तीसगढ़
गतवा फाटक कोटा के पास आंख में मिर्ची डालकर मोटर साइकिल लूट करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार, प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार धारा126

गतवा फाटक कोटा के पास आंख में मिर्ची डालकर मोटर साइकिल लूट करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार, प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार धारा126(2),296,351(3),308(4),309(4),310(2) बी एन एस
कुल जप्त – 01. 1 नग ओप्पो मोबाइल ,
- 1 नग मोटर साइकिल एन एस पल्सर क्रमांक सीजी 10 सी सी 2726,
- घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू
नाम आरोपी – - कैलाश उर्फ बिल्लू पिता राम।लाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 पड़ाव पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03 नफर विधि से संघर्षरत बालक
विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है । दिनांक 11.11.2026 को प्रार्थी शिवम् कुमार ध्रुव पिता नरपत सिंह ध्रुव निवासी ग्राम खुरदुर जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.11.2026 को अपने दोस्त के घर ग्राम दवनपुर लक्ष्मी विसर्जन देखने अपने मोटर साइकिल एन एस पल्सर क्रमांक सीजी 10 सी सी 2726 में गया था जहां से वापस आते समय रेलवे गतवा फाटक कोटा के पास अज्ञात 03-04 लोग प्रार्थी को रुकवा कर अपने मोटर साइकिल से अलग हो जाओ बोलकर प्रार्थी की आँख में मिर्ची पाउडर डालकर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के ओप्पो कंपनी का मोबाइल , प्रार्थी के मोटर साइकिल एन एस पल्सर क्रमांक सीजी 10 सी सी 2726 एवं नकदी 1000 रुपए कुल जुमला 80000 रुपए को लूट कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होने पर त्वरित कार्यवाही कर मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी 01. कैलाश उर्फ बिल्लू पिता राम लाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 पड़ाव पारा कोटा थाना कोटा एवं 03 नफर विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 01 नग मोटर साइकिल एन एस पल्सर क्रमांक सीजी 10सी सी 2726 , 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू को विधिवत जप्त कर आरोपी कैलाश उर्फ बिल्लू पिता रामलाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 पड़ाव पारा कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा 03 नफर विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी प्र उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू , उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 1092 सुनील पटेल, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर , आरक्षक 1040 विनोद यादव का विशेष भूमिका रहा ।




