छत्तीसगढ़

अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले के विरूद्ध सकरी पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले के विरूद्ध सकरी पुलिस की कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 31 पाव देशी शराब कीमती 2480 रूपये किया गया जप्त
आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

नाम आरोपिया – बद्री प्रसाद कश्यप पिता लतमार कश्यप उम्र 57 वर्ष साकिन मोछ थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

विवरण – श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री परमेश्वर तिलकवार से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था दिनांक 24-11-2026 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम काठाकोनी पडाव में कश्यप चिकन दुकान वाला अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में ग्राम काठाकोनी पडाव में कश्यप चिकन दुकान में घेराबंदी कर आरोपी बद्री प्रसाद कश्यप पिता लतमार कश्यप उम्र 57 वर्ष साकिन मोछ थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 31 पाव देशी शराब कीमती 2480 रूप्ये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध विधिवत आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंदे, प्रउनि टीकाराम निषाद, प्रआर चोलाराम पटेल, आर0 सुनील सूर्यवंशी, मआर प्रीती शर्मा की सराहनी भूमिका रही।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button