कोटा-सकरी मार्ग होगा फोरलेन, शासन को भेजा 117 करोड़ का प्रस्ताव

कोटा-सकरी मार्ग होगा फोरलेन, शासन को भेजा 117 करोड़ का प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
बिलासपुर से कोटा जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 9 साल पहले 76 करोड़ की लागत से बना
कोटा-सकरी टू-लेन मार्ग अब फोरलेन में तब्दील होने जा रहा है।
छत्तीसगढ़ डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 117 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है और अब मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
यातायात का दबाव बढ़ा, इसलिए फोरलेन की जरूरत
जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए इसे फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि वर्ष 2017 में कोटा-सकरी के बीच 22 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया था। अब इसे फोरलेन किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले इसकी जद में आने वाले पेड़ों का सर्वे किया जाएगा और वन विभाग से अनुमति ली जाएगी।
आगे चलकर इसे प्रस्तावित लोरमी-रतनपुर फोरलेन सड़क से जोड़ा जाएगा।
मोपका-सीपत मार्ग भी होगा फोरलेन
इसी तरह मोपका से सीपत के बीच फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इस मार्ग से कोरबा, अकलतरा और जयरामनगर की ओर बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं।
मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे ने बताया कि जल्द ही इन प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों को शासन से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।



