छत्तीसगढ़

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बिलासपुर में भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर तीखा हमला

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बिलासपुर में भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर तीखा हमला

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आज बिलासपुर में भव्य पदयात्रा आयोजित की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

पदयात्रा में शामिल नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि

“आजादी के बाद देश में लोकतंत्र को सबसे बड़ा नुकसान यदि किसी राजनीतिक दल ने पहुंचाया है, तो वह कांग्रेस पार्टी है। आपातकाल के काले अध्याय से लेकर आज तक कांग्रेस की राजनीति पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता से बाहर रहने के बावजूद कांग्रेस आज भी अपने आचरण से लोकतांत्रिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। देश की जनता कांग्रेस के ऐसे रवैये को भली-भांति समझ रही है और यही कारण है कि वह एक राष्ट्रीय पार्टी के बदले क्षेत्रीय पार्टी के रूप में तब्दील हो गई है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता के खिलाफ जन-जागरूकता के लिए यह अभियान चला रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button