तखतपुर के शासकीय प्राथमिक पाठशाला नेवरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण – 20 लाख की लागत से, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत हुआ निर्माण, निर्माण एजेंसी – ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बिलासपुर

तखतपुर के शासकीय प्राथमिक पाठशाला नेवरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण – 20 लाख की लागत से, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत हुआ निर्माण, निर्माण एजेंसी – ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बिलासपुर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
तखतपुर विधानसभा। विकास खण्ड तखतपुर के शा.प्रा. पाठशाला नेवरा (अतिरिक्त कक्ष) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह निर्माण मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत कराया गया है। भवन की दीवार पर लगे सूचना पटल के अनुसार – कार्य का नाम – शा.प्रा. पाठशाला नेवरा अतिरिक्त कक्ष निर्माणयोजना का नाम – मुख्यमंत्री जतन योजना, स्वीकृत वर्ष – 2023-24स्वीकृत राशि – 20 लाख रुपये, कार्य पूर्ण तिथि – 12/11/2025
निर्माण एजेंसी – ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बिलासपुर (छ.ग.) तस्वीर में नया बना अतिरिक्त कक्ष तो चमक रहा है, लेकिन नीचे बिखरा मलबा और अधूरी साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय पालकों का कहना है कि भवन तो बन गया, लेकिन गुणवत्ता और परिसर की समुचित व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है, ताकि नौनिहालों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिल सके।




