रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर कार्यवाही, आरोपी कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये व शराब बिक्री रकम 1100 रूपये को किया गया जप्त

रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर कार्यवाही, आरोपी कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये व शराब बिक्री रकम 1100 रूपये को किया गया जप्त।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l गिरफ्तार आरोपी – कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू पिता रामशरण निर्मलकर उम्र 30 वर्ष निवासी गाँधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 21/10/2026 को मुखबीर सूचना पर गाँधीनगर रतनपुर में रेड कार्यवाही कर आरोपी कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये व शराब बिक्री रकम 1100 रूपये को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. अनिल सिंह, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. धीरज कश्यप, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।



