लईका चिन्हारी ऐप की कार्यप्रणाली को समझाने संकुल समन्वयकों और सर्व प्राथमिक/माध्यमिक प्रधान पाठको का प्रशिक्षण सम्पन्न

लईका चिन्हारी ऐप की कार्यप्रणाली को समझाने संकुल समन्वयकों और सर्व प्राथमिक/माध्यमिक प्रधान पाठको का प्रशिक्षण सम्पन्न
कुंडा — शाला त्यागी, अप्रवेशी एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, पंजीयन एवं निगरानी के लिए लईका चिन्हारी’ एप तैयार किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा तैयार इस ऐप की कार्यप्रणाली को समझाने कार्यशाला आयोजित की गई। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुंडा, में आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षक भरत कुमार डोरे, विनोद गोस्वामी द्वारा लाइव डेमो के माध्यम से जोन कुंडा के अंतर्गत 11 संकुल समन्वयकों और प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठको को बताया गया कि सर्वेक्षक को गूगल प्ले स्टोर से ‘लईका चिन्हारी’ एप डाउनलोड करना है। एप में नाम, मोबाइल नंबर, बसाहट एवं विद्यालय की जानकारी दर्ज कर पंजीयन करना है। संकुल समन्वयक द्वारा क्लस्टर आईडी से सर्वेक्षक का सत्यापन एवं अप्रूवल किया जाएगा। ड्रॉप बॉक्स में दर्ज बच्चों की जानकारी खोजना एवं नए बच्चों का विवरण दर्ज करना। चिन्हांकित बच्चे का विद्यालय मैं प्रवेश एवं 3 माह तक शाला में प्रवेश दिलाना।
अब ‘लईका चिन्हारी’ ऐप से होगी शाला त्यागी बच्चों की पहचान
सर्वेक्षक को प्रोत्साहन राशि 20 रुपए प्रति छात्र
कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि चिन्हांकित प्रत्येक बच्चे की सही प्रविष्टि एवं सत्यापन पर सर्वेक्षक को 20 रुपए प्रति छात्र तथा बच्चे का विद्यालय में प्रवेश कराकर 3 माह तक बनाए रखने पर प्राचार्य के सत्यापन के बाद 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
नियमित उपस्थिति की निगरानी भी किया जाना है।
दरअसल संकुल समन्वयक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उनकी जिम्मेदारी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करना है। प्रत्येक बच्चा शिक्षा से जुड़े, इसके लिए संवेदनशीलता और समर्पण के साथ काम करना जरूरी है। इसी धारणा से ऐप का डेमो संकुल समन्वयकों को दिया गया। बीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि विकासखंड में कोई भी बच्चा शाला से बाहर न रहे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। घर-घर सर्वे कर प्रत्येक बच्चे को चिन्हांकित कर विद्यालय से जोड़ना है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। लईका चिन्हारी का उद्देश्य ही यही है। कार्यशाला में भागीरथी चंद्राकर, होरी लाल गेबल, विष्णु चंद्राकर,राजेंद्र खंडे, कमल सोनी,मनमोहन सिंह ठाकुर,राय सिंह कुर्रे, सुरेंद्र नेताम, उदय शर्मा, रामफल चंद्राकर,गणेश चंद्रवंशी संकुल समन्वयक, एवं बीआरपी विनोद गोस्वामी उपस्थित रहे।



