देश दुनिया

अखंड भारतीय नामदेव महासभा इंडिया का हुआ गठन

अखंड भारतीय नामदेव महासभा इंडिया का हुआ गठ 

 

ललितपुर।अखंड भारतीय नामदेव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव ने संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें दस ओर बारह से ज्यादा राज्यों के के नामदेव समाज बंधुओ को मिला स्थान राष्ट्रीय संरक्षक निवृत्ति नाम दास महाराज पंढरपुर महाराष्ट्र, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखजिंदर सिंह गुमानसाब पंजाब, सतेंद्र नामदेव ललितपुर उत्तर प्रदेश,राजेश वर्मा हरियाणा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता नामदेव दमोह मध्य प्रदेश,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश नामदेव बबीना उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नामदेव श्लोक, नौगांव मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल सक्सेना शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय महासचिव आशीष नामदेव छतरपुर मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय महासचिव पूरन नामदेव जयपुर राजस्थान, राष्ट्रीय महासचिव संतोष नामदेव दिल्ली, राष्ट्रीय महासचिव रमेशचंद टेलर राजस्थान,राष्ट्रीय सचिव राजेश नामदेव दानी बंधु नरसिंहपुर मध्य प्रदेश,राष्ट्रीय सचिव विकाश रोहिला दिल्ली कैंट, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र नामदेव उत्तराखंड, राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव छत्तीसगढ़,राष्ट्रीय उपसचिव अभिताभ नामदेव छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय उपसचिव जितेंद्र नामदेव झारखंड,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राममिलन नामदेव एड,ललितपुर उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विपुल वर्मा प्रयागराज उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरि मोहन नामदेव मोठ उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कमलेश काकुस्थ फतेहपुर उत्तर प्रदेश, को राष्ट्रीय टीम में लिया गया ओर साथ ही युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव की बनाए गए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र नामदेव महोबा उत्तर प्रदेश युवा राष्ट्रीय महासचिव सोनू नामदेव झांसी उत्तर प्रदेश ओर अन्य राज्यों के भी प्रदेश अध्यक्ष ओर प्रदेश महासचिव की घोषणा की गई उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेंद्र नामदेव महोबा ,उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल नामदेव टीकमगढ़ मध्य प्रदेश,युवा प्रदेश अध्यक्ष नीलेश नामदेव नरसिंहपुर मध्य प्रदेश,युवा प्रदेश अध्यक्ष सोनू भैया उत्तर प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष कमल नामदेव कमलेश राजस्थान, महासचिव संतोष काकुस्थ एड, उत्तर प्रदेश एवं महासचिव भगीरथ नामदेव मध्य प्रदेश को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन में उनकी नियुक्ति को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि राजेश वर्मा लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जनसेवा और समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राजेश वर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नामदेव समाज आज भी शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे कई क्षेत्रों में अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि समाज को उसका उचित मान-सम्मान, अधिकार और पहचान दिलाने के लिए सभी समाज बंधुओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक समग्र प्रगति और सशक्तिकरण की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त करना कठिन रहेगा।राजेश वर्मा ने आगे कहा कि समाज की उन्नति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है। इसलिए प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि समाज के सभी वर्ग मिलकर कार्य करें, तो नामदेव समाज को नई पहचान, सम्मान और विकास की नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के उत्थान के लिए केवल पद या जिम्मेदारी पर्याप्त नहीं होती, बल्कि निरंतर समर्पण, संवाद और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव ने कहा कि अखंड भारतीय नामदेव महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को जोड़ना तथा सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। प्रेम भैया नामदेव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे समाजहित में सक्रिय, समर्पित और निरंतर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button