राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित
नारायणपुर, जुलाई 2026// भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, दिव्यागजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और अनुकरणीय कार्यों को मान्यता देने और सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। जिले के उन व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों, नियोक्ताओं और अन्य हितधारको जिन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समावेशी और सुलभ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ये पुरस्कार सशक्तिकरण, पुनर्वास, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन, सुलभता, अनुसंधान और नवाचार, खेल, कला, साहित्य और अन्य संबंधित क्षेत्रों सहित विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किए जाते है। पुरस्कार के लिए आवेदन नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ूूू.ंूंतके.हवअ.पद पर ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए है। नामांकन या आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

