छत्तीसगढ़

फर्जी इंस्टा ID बनाकर खुद को मैसेज भेजे, संजय रात्रे को फंसाया युवती प्रीति सूर्यवंशी गिरफ्तार

फर्जी इंस्टा ID बनाकर खुद को मैसेज भेजे, संजय रात्रे को फंसाया युवती प्रीति सूर्यवंशी गिरफ्तार

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट 9691444583
बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026। थाना तोरवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद के फोन से फर्जी ID चलाकर झूठी FIR कराई थी।

प्रार्थी संजय रात्रे निवासी तिफरा ने 15 मई 2026 को शिकायत की कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू की तो साइबर सेल ने डिजिटल साक्ष्य खंगाले।

जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी ID शिव मंदिर पास निवासी प्रीति सूर्यवंशी, 26 वर्ष द्वारा चलाई जा रही थी। प्रीति और संजय पहले प्रेम संबंध में थे। प्रीति ने उसी ID से खुद को मैसेज भेजकर 01 जनवरी 2026 को संजय के खिलाफ ब्लैकमेल की झूठी शिकायत भी दर्ज करा दी थी।

पुलिस ने IP एड्रेस, लॉगिन डिटेल और मोबाइल डेटा से सबूत जुटाए। 21 जून 2026 को प्रीति को गिरफ्तार कर BNS की धारा 351(3), 356, 308(1) और IT एक्ट 66(C) के तहत जेल भेज दिया गया।

टीआई तोरवा: साइबर अपराध में डिजिटल ट्रेल सबसे बड़ा सबूत है। फर्जी ID बनाकर किसी को फंसाना अब आसान नहीं।

इस केस से समाज को सीख

  1. लड़कियों के लिए: बदला लेने के लिए झूठी FIR करोगी तो 351(3) BNS में खुद जेल जाओगी। कानून अंधा नहीं है।
  2. लड़कों के लिए: ब्रेकअप के बाद पासवर्ड, OTP शेयर मत करो। फर्जी ID बनना आसान है।
  3. पुलिस के लिए: अब हर FIR में “डिजिटल जांच” जरूरी। स्क्रीनशॉट अकेले सबूत नहीं।
  4. पुलिस टेक्निकल है, 2. झूठ का अंजाम जेल है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button