बिलासपुर पुलिस : अतीक हुसैन और हृदय शर्मा के विरुद्ध बांग्लादेश निर्वासन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है l

बिलासपुर पुलिस : अतीक हुसैन और हृदय शर्मा के विरुद्ध बांग्लादेश निर्वासन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है l
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में निवासरत 23 संदिग्ध व्यक्तियों को दिनांक 04.09.2026 को उनकी पहचान एवं दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक होल्डिंग सेंटर, रायपुर भेजा गया था l
DM मुर्शीदाबाद को इन सभी के सत्यापन हेतु पत्राचार किया गया था l
DM द्वारा ADM को जांच अधिकारी बनाया गया उनके द्वारा जानकारी हासिल की और रिपोर्ट सबमिट की गयी है।
प्रथम पत्र में 19 व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर दिनांक 17.09.2026 को उन्हें होल्डिंग सेंटर से रिहा किया गया।
दिनांक 07.10.2026 को पुनः DM मुर्शिदाबाद का बाक़ी 4 संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जवाब आने पर इन्हें होल्डिंग सेंटर से रिहा किया गया है।
यह पूरी कार्यवाही Deportation Manual 2026 के अनुरूप विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए की गई है l
यद्यपि इन संदिग्ध व्यक्तियों की अपील ट्रिब्यूनल में अभी पेंडिंग है।
अतीक हुसैन और हृदय शर्मा के विरुद्ध बांग्लादेश निर्वासन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है l

