उप मुख्यमंत्री ने नपा अध्यक्ष के जानकारी और कलेक्टर ने निजी भूमि को नहीं ली जाने की बात कहने के बाद भी अधिकारी के द्वारा चौड़ीकरण के नाम पर दवाब बनाया जा रहा है_मलेश कवर्धा राजमहल चौक

उप मुख्यमंत्री ने नपा अध्यक्ष के जानकारी और कलेक्टर ने निजी भूमि को नहीं ली जाने की बात कहने के बाद भी अधिकारी के द्वारा चौड़ीकरण के नाम पर दवाब बनाया जा रहा है_मलेश कवर्धा राजमहल चौक
मलेश राजपूत, राजमहल चौक कवर्धा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कवर्धा में “भारत माता चौक से समनापुर पुलिया” तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र में मेरी निजी जमीन पर बनी तीन छोटी दुकानों से मेरे एवं मेरे छोटे भाई के परिवार का पालन-पोषण होता है। हमारे पास आजीविका का कोई अन्य साधन भी नहीं है।
मैंने अपनी समस्या और मुआवजे के संबंध में क्षेत्रीय विधायक एवं गृह मंत्री माननीय विजय शर्मा जी को आवेदन दिया था। उनके निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश को समस्या के समाधान हेतु आदेश भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
सड़क चौड़ीकरण की सामूहिक बैठक में कलेक्टर महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया था कि मेरी निजी भूमि नहीं ली जाएगी तथा सामने की शासकीय भूमि का उपयोग किया जाएगा। इसके बावजूद अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार दुकान खाली कराने और तोड़ने का दबाव बना रहे हैं।
मुझे आशंका है कि मेरी दुकानों को बचाने के बजाय सड़क को मोड़कर नुकसान पहुँचाया जा सकता है, जिससे मेरे परिवार की आजीविका समाप्त हो जाएगी।
मै समाचार के माध्यम से शासन-प्रशासन से विनम्र निवेदन करता हु कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार कार्यवाही कर मेरी दुकानों को सुरक्षित रखा जाए, ताकि मेरे परिवार का जीवन-यापन चलता रहे।

मलेश राजपूत
राजमहल चौक, कवर्धा
+91 97525 27172


