देश दुनिया

सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, महीनों से चल रही थीं बीमार

मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल की रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें हार्ट अटैक की खबरें आई थीं,पर पोती जनाई भोसले ने इसका खंडन किया था। जनाई ने कहा था कि उनकी छाती में इंफेक्शन हुआ था और भारी थकान थी, जिसका इलाज चल रहा है। साथ ही कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी, पर अब आशा भोसले नहीं रहीं।

आशा भोसले के बेटे ने की पुष्टि

सूत्रों ने बताया कि आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें  , और आईसीयू में भर्ती कराया गया। आशा भोसले के बेटे आनंद ने उनके निधन की पुष्टि की।

13 अप्रैल को 4 बजे अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन 11 बजे से

उन्होंने ‘एएनआई’ से बातचीत में कहा, ‘मेरी माताजी श्रीमति आशा भोसले का आज निधन हो चुका है। कल सुबह (सोमवार, 13 अप्रैल) 11 बजे, वो जहां रहती थीं Casa Grande, Lower Parel, वो जहां रहती थीं… जिनको अंतिम दर्शन लेने हैं, वो वहां आइए और कल दोपहर 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button