बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट, 1360 मीट्रिक टन वजन वाला बीम लगाकर रचा इतिहास

विशाल गर्डर को सफलता से लॉन्च किए जाने का वीडियो खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि सिर्फ साढे़ तीन घंटे में ही 1360 मीट्रिक टन वाले गर्डर को मणिनगर में लॉन्च किया गया.यह बीम इतना भारी है कि इसे भारतीय रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अब तक उठाए गए सबसे भारी भारों में से एक माना जा रहा है. पोर्टल बीम की लंबाई 34 मीटर है और इसका क्रॉस सेक्शन 5.5 मीटर चौड़ा और 4.5 मीटर लंबा है. इस बीम को जमीन से लगभग 15 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि मणिनगर रेलवे स्टेशन के पास कुल 5 ऐसे बीम लगाने की योजना है.इंजीनियरिंग की बड़ी चुनौतियां
लिफ्टिंग ऑपरेशन 2,200 मीट्रिक टन क्षमता वाली क्रॉलर क्रेन का इस्तेमाल करके किया गया, जिसमें 260 टन की स्टैंडबाय क्रेन, 80 टन की क्रेन, मैन लिफ्टर और एंकरिंग फ्रेम के साथ एक लिफ्टर बीम सिस्टम की सहायता ली गई. इस व्यवस्था में भारी भार को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए 75 मिमी व्यास के प्रीस्ट्रेस्ड मैकलॉय बार, लिफ्टिंग बीम और हेवी-ड्यूटी स्लिंग का इस्तेमाल किया गया.320 किमी/घंटा तक की स्पीड से चलेगी बुलेट ट्रेन
बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, जिसे औपचारिक रूप से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर कहा जाता है, महाराष्ट्र के मुंबई को गुजरात के अहमदाबाद से जोड़ने वाली 508 किलोमीटर लंबी हाई स्पीड लाइन है. नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRCL) की ओर से मैनेज की जा रही यह प्रोजकेट 320 किमी/घंटा तक की स्पीड चलने वाली ट्रेनों के लिए डिजाइन की गई है


