केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मजबूत किया चुनावी अभियान, कोकराझार में भाजपा एवं एनडीए की गठबंधन सरकार के प्रचंड जीत के संकेत l

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मजबूत किया चुनावी अभियान, कोकराझार में भाजपा एवं एनडीए की गठबंधन सरकार के प्रचंड जीत के संकेत l
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कोकराझार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क एवं चुनावी सभाओं में सहभागिता कर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल को सशक्त किया।
इस क्रम में तोखन साहू ने डोटमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्तरों—बूथ स्तर, क्षेत्रीय स्तर एवं कचुगांव—में आयोजित चुनावी सभाओं में भाग लेते हुए एनडीए प्रत्याशी रविराम नरजरी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी बल दिया।
इसी क्रम में उन्होंने बाओखुंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम स्तर पर आयोजित सभा में एनडीए प्रत्याशी रूपम राय के समर्थन में जनसंपर्क किया। सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन का उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।
जनसभाओं के दौरान उमड़े जनसमर्थन को देखते हुए श्री साहू ने कहा कि सशक्त गठबंधन सरकार, तीव्र शहरी विकास एवं समग्र क्षेत्रीय प्रगति के संकल्प के साथ जनता एनडीए के पक्ष में एकजुट है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकासोन्मुख नीतियों और सुशासन के आधार पर आगामी चुनाव में एनडीए को प्रचंड जनादेश प्राप्त होगा।
श्री साहू ने कहा कि एनडीए सरकार शहरी विकास, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा जनता का निरंतर मिल रहा समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में पुनः भाजपा एवं एनडीए की गठबंधन सरकार बनने जा रही है।



