मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न । बिलासपुर मंडल दर्पण’ ई-पत्रिका के 13 वें अंक का मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन द्वारा विमोचन ।

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न । बिलासपुर मंडल दर्पण’ ई-पत्रिका के 13 वें अंक का मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन द्वारा विमोचन ।
बिलासपुर – 26 मार्च 2026 मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक दिनांक 25 मार्च 2026 को संपन्न हुई । बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) के श्रीनिवास, अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) जमना शंकर मीना एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे ।
उक्त बैठक में प्रभारी राजभाषा अधिकारी ने रेलवे बोर्ड की मानक कार्यसूची के अनुसार अक्टूबर- दिसम्बर’ 2025 में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा पावर प्वा्इंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया ।
बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से ‘बिलासपुर मंडल दर्पण’ ई-पत्रिका के 13 वें अंक का विमोचन किया गया ।
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन ) ने महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में दिये गए निदेशों से सभी को अवगत कराया एवं इसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया |
समिति के अध्यक्ष एवं माननीय मंडल रेल प्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन की स्थिति संतोषजनक है । अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण हिंदी प्रयोग में उत्तरोत्तर वृद्धि करें ।
बैठक का संचालन प्रभारी राजभाषा अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी रंजन कुमार रुखैयार ने किया ।




