जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक सम्पन्न, राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्षता, सभी सभापति,जिला पंचायत सदस्य, अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शिवानी सिंह तोमर, जिला स्तर सभी अधिकारियों की उपस्थिति में।

जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक सम्पन्न, राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्षता, सभी सभापति,
जिला पंचायत सदस्य, अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शिवानी सिंह तोमर, जिला स्तर सभी अधिकारियों की उपस्थिति में।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न, राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में सभी सभापति एवं
जिला पंचायत सदस्य एवं अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शिवानी सिंह एवं जिला स्तर के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई।
बैठक में अंत्यावसायी विभाग,जिला व्यापार उद्योग विभाग, कृषि विभाग, खनिज विभाग खादी ग्रामोद्योग विभाग,स्वास्थ्य विभाग योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। अंत्यावसायी विभाग द्वारा माननीय सदस्यगणों को ऋण लेने हेतु जानकारी प्रदान की गई है। कृषि विभाग द्वारा किसानो को दलहन तिल्हन उत्पादक हेतु प्रोत्साहित करना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकृत किसान पात्र / अपात्र की जानकारी दी गई ।
खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु में हैण्ड पंप को सुधार कर लिया जावेगा एवं सीपत में जल्द से जल्द पाईप लाईन सुधार का कार्य किया जावेगा एवं नल जल योजना संबंधी जानकारी सदस्यगणों को प्रदान की गई एवं पानी की समस्या के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, सभापति श्रीमती अनुसुईया, कश्यप, श्रीमती अम्बिका विनोद साहू सभापति, निरंजन सिंह पैकरा सभापति, शिवेन्द्र प्रताप कौशिक, राजेन्द्र धीवर, दामोदर कांत, श्रीमती राधा खिलावन पटेल, श्रीमती रजनी पिन्टू मरकाम, श्रीमती जयकुमारी प्रभु जगत सदस्यगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।




