छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

केशकाल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के विरोध में पोडित परिवार को न्याय दिलाने व उक्त मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर रविवार को केशकाल नाका चौक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवल मरकाम के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही नायब तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन के ग्राम बठेना में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस पूरे प्रकरण में हत्या की आशंका जताते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा व भाजपा मंडल के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने केशकाल के विश्रामपुरी चौक के समीप एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया है साथ ही नायब तहसीलदार के माध्यम महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले में सीबीआई की जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर होने को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 5 लोगों की हत्या हुई है जिसे सरकार आत्महत्या मान रही है लेकिन भाजपा के प्रतिनिधिमण्डल जब पीड़ित परिवार से मिलने गए थे तो उनके अनुसार यह हत्या का मामला बताया जा रहा है। हमने आज इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर यह मांग किया है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही घटनाओं पर रोक लगाते हुए प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए साथ ही जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कटारिया जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता नेताम, जिला महामंत्री आकाश मेहता, नवल मरकाम जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति, अंजोरी नेताम जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशान्त पात्र, रामेश्वर उसेण्डी मण्डल अध्यक्ष, नवदीप सोनी मण्डल महामंत्री, रजिया खान, धनराज मालू जिला कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र बघेल जनपद सदस्य, परितोष त्रिपाठी, महेंद्र रामटेके, जित्तू साहू, विवेक चौबे, अविनाश सोनी, चंदन सोनी, धनराज पटेल, सुरेंद्र नेताम, मन्नाराम मरकाम, लम्बोदर सलाम, मनीष नेताम, शत्रुघन नेताम, दुलारी मंडावी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button