छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कॉपर चोरी में साथ देने वाला एक और सीआईएसएफ का आरक्षक गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से चोरी हुए साढ़े 64 लाख के कॉपर मामले में गुरुवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा   बल के एक और जवान को भ_ी पुलिस ने पकडऩे में सफलता हासिल की है। भ_ी पुलिस ने इससे पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुका है। भ_ी पुलिस अब तक 30 से पूछताछ कर चुकी है।वहीं फरार संदेही गिरफ्त से बाहर है।

गौरतलब हो कि  6 जनवरी को भिलाई स्टील प्लांट के टेक्नालॉजिकल पाइप लाइन (टीपीएल) विभाग से  साढेÞ 64 लाख के केबल पार होने के मामले में भ_ी पुलिस ने 20 जनवरी की रात सीआईएसएफ के हवलदार संजय कुमार सैनिक, पेटी ठेकेदार राकेश सिंह व वाहन की व्यवस्था करने वाले दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया था। इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज भी दिया गया है। इनमें से एक आरक्षक अभिषेक कुमार को बल की ओर से गत सप्ताह जम्मू भेजा गया था। चोरी का खुलासा होने और अभिषेक की भूमिका सामने आने के बाद बल की ओर से उसे तत्काल भिलाई बुलाया गया था। बुधवार को अभिषेक भिलाई लौटा तो पहले उसे सीआईएसएफ बुलाया गया।

वहां जरूरी पूछताछ के बाद बल की ओर से उसे भ_ी पुलिस को सौंप दिया गया है। भ_ी टीआई भूषण एक्का ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।वहीं छुट्टी पर औरगाबाद गए सीआईएसएफ के आरक्षक श्याम कुमार सिंह को भी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button