छत्तीसगढ़

थाना सकरी 40 किलो गांजा किया जप्त, कीमत ₹25,20,000/-, ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास दो दिनों से लावारिस अवस्था में पड़ा था टाटा मैजिक

थाना सकरी 40 किलो गांजा किया जप्त, कीमत ₹25,20,000/-, ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास दो दिनों से लावारिस अवस्था में पड़ा था टाटा मैजिक

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर थाना सकरी पुलिस को आज दिनांक 15.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से लावारिस अवस्था में खड़ा है। सूचना प्राप्त होते ही सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन से गांजा जैसी तीव्र गंध आ रही थी। पुलिस द्वारा बारीकी से तलाशी लेने पर पाया गया कि वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 (टाटा Ace) में अज्ञात आरोपी द्वारा गाड़ी के नीचे विशेष रूप से चैंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन से लगभग 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सकरी पुलिस द्वारा वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 टाटा Ace एवं 40 किलो गांजा को जप्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹25,20,000/- है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button