देश दुनिया

स्मार्ट मीटर में 3 माह तक 2 हजार रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर ब्याज मिलेगा

स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक दो हजार रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज मिलेगा।ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विपत्र का समय पर भुगतान पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। दरअसल,ऊर्जा विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान कर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएं,बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभ उठाएं। नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रियायतें दी जा रही हैं। जिससे मासिक खर्च और बिजली उपयोग दोनों में संतुलन बनाए रखना आसान होता है। विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ शशिकांत कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट दी जा रही है। वहीं समय से बिल भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत व आनलाइन माध्यम से समय पर भुगतान करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है।यानी बिल भुगतान पर उपभोक्ता 2.5 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल एप के माध्यम से बिल भुगतान सबसे आसान और तेज विकल्प है।सुविधा एप के जरिए उपभोक्ता रिचार्ज, बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button