छत्तीसगढ़

नामदेव समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन कवर्धा में होली मिलन

नामदेव समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन कवर्धा में होली मिलन

नामदेव सामाजिक भवन में भव्य होली मिलन समारोह, महिलाओं ने रंग-गुलाल और मिठाई के साथ दिया एकता का संदेश
कवर्धा, कबीरधाम।
कवर्धा नगर के भोजली तालाब के पास स्थित नामदेव सामाजिक भवन में इस वर्ष होली पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगों के इस पावन त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान बजे गाजे और नगाड़े की ताल पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को लाल, पीला, हरा और नीला रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और आपसी स्नेह व सौहार्द को मजबूत किया। पूरे परिसर में रंग-गुलाल, संगीत और खुशियों का माहौल देखने को मिला।
महिला टीम की सदस्यों ने बताया कि नामदेव सामाजिक भवन में समाज की गतिविधियां लगातार संचालित होती रहती हैं। प्रत्येक माह समाज की बैठक आयोजित की जाती है, जिसके पश्चात धार्मिक वातावरण में रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही हिंदू धर्म और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रहती है।
महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करते हैं। होली जैसे त्योहार लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ आने और खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर नामदेव समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी, महिला टीम की सदस्याएं तथा महिला नामदेव समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर होली के पावन पर्व को यादगार बनाया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button