छत्तीसगढ़

सरकारी निर्माण कार्यों में मानक अनुरूप सीमेंट को अनावश्यक रूप से रिफ्यूज करने पर CAIT की पहलजिलाधीश ने दिए आवश्यक निर्देश

सरकारी निर्माण कार्यों में मानक अनुरूप सीमेंट को अनावश्यक रूप से रिफ्यूज करने पर CAIT की पहल
जिलाधीश ने दिए आवश्यक निर्देश

जिले में संचालित कुछ शासकीय निर्माण कार्यों में बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा निर्माण एजेंसियों पर एक विशेष कंपनी के सीमेंट को अनिवार्य रूप से क्रय करने हेतु अनावश्यक दबाव डाले जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

इस प्रक्रिया में श्री जंग रोधक सीमेंट, जो कि निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं अधिकृत उत्पाद है, को बिना किसी ठोस कारण के रिफ्यूज किया जा रहा था।
इस संबंध में श्री जंग रोधक सीमेंट कंपनी के अधिकारियों द्वारा कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए CAIT के जिला कार्यकारी अध्यक्ष वनीत सिंह सलूजा कंपनी प्रतिनिधियों के साथ जिलाधीश महोदय से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की एवं औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
जिलाधीश महोदय ने CAIT के प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए शिकायत को उचित पाया तथा तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी शासकीय निर्माण कार्य में श्री जंग रोधक सीमेंट को रिफ्यूज न किया जाए, क्योंकि यह उत्पाद निर्धारित मानकों पर खरा उतरता है एवं अधिकृत है। निर्माण कार्यों में यदि जंग रोधक सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है, तो उसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस विषय में CAIT के जिला कार्यकारी अध्यक्ष वनीत सिंह सलूजा ने कहा,
“जिले में निष्पक्ष व्यापारिक वातावरण बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। यदि कोई उत्पाद शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों को पूर्ण करता है, तो उसे अनावश्यक रूप से रिफ्यूज करना न केवल व्यापारियों के हितों के विरुद्ध है, बल्कि प्रतिस्पर्धा के सिद्धांतों का भी उल्लंघन है। CAIT सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।”

CAIT जिला इकाई ने इस विषय में त्वरित संज्ञान लेने हेतु जिला प्रशासन एवं माननीय उपमुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT)
जिला इकाई – कवर्धा

Related Articles

Back to top button